Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘ये Virat की क्लास है बॉस…’ आगे निकले और कलाइयों की नजाकत से मारा SIX, देखें Video

Virat K

गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत के बल्लेबाजों ने आग लगा दी है। पहले रोहित-गिल और अब विराट कोहली तूफान मचा रहे हैं। कोहली ने आज चौके-छक्के की प्रदर्शनी लगा दी है। पिच पर आते हैं हर गेंद पर रन के लिए देख रहे हैं। वह अपना 65वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

विराट का क्लासिक सिक्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट ने अपना अर्धशतक छक्के से पूरा किया। धनंजय की गेंद पर वह क्रिज से बाहर निकले और खूबसूरती से छक्का लगाया। कोहली गेंद की पिट तक गए और अपनी जादुई कलाइयों से मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारा। आज के इनिंग में कोहली कई दर्शनिय शॉट खेले। विराट लंबे इंतजार के बाद फॉर्म में लौट गए हैं।

विराट ने 2022 में फॉर्म में लौटने के बाद दो शानदार शतक लगाया और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली। अब उनसे इस साल भी कई बड़े स्कोर की उम्मीद है।

इससे पहले ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

IND vs SL Head to Head in ODI:भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी

वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 162 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 93 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now