Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युजवेंद्र चहल के जाल में फंसे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज, अक्षर पटेल खा गए गच्चा, देखें Video

Yuzvendra Chahal Brilliantly Dismissed Akshar Patel

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत में ही हार की हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली लगातार तीसरा मुकाबला हार गई। वहीं राजस्थान की टीम ने एक बार फिर जीत के ट्रैक पर वापसी कर ली है। राजस्थान की टीम अपना पिछला मुकाबला बेहद क्लोज जाकर हार गई थी। लेकिन इस मैच में उसे जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युजवेंद्र चहल ने शानदार बॉलिंग की।

चहल के जाल में फंसे अक्षर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

युजवेंद्र चहल ने आज कसी हुई गेंदबाजी की है उन्होंने दिल्ली के किसी भी बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका तक नहीं दिया। अक्षर पटेल ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर आगे निकलकर तेज शॉट खेलने की कोशिश की थी। लेकिन वह पूरी तरह से गच्चा खा गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनके स्टंप उड़ा दिए।

चहल ने लिए तीन विकेट

आज के मैच में युजवेंद्र चहल एक बार फिर शानदार लय में नजर आए। चहल ने 4 ओवर में 27 रन देकर दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। जिससे दिल्ली की टीम एक दम से बैकफुट पर आ गई। वहीं राजस्थान के दूसरे गेंदबाजों ने भी शानदार बॉलिंग की है। ट्रेंड बोल्ड ने 3 रविचंद्रन अश्विन 2 और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11

डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), एनरिच नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now