Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युजवेंद्र चहल के साथ जमकर थिरके Joe Root, स्टेप्स देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें मजेदार वीडियो

IPL 2023 Yuzvendra Chahal Joe Root

IPL 2023: भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी विकेट लेने की कला के साथ-साथ डांस और हंसी मजाक करने के लिए भी मशहूर हैं। चहल जहां भी जाते हैं दर्शकों का और खिलाड़ियों का मनोरंजन करते रहते हैं। वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। ऐसे में एक पार्टी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जो रुट को डांस सिखाने का सोचा जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

मैच से पहले टीम ने रखी पार्टी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा में खेला जाएगा, जो राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स ने गेट टू गेदर किया। छोटी से पार्टी रखी और सभी ने कुछ ना कुछ परफॉर्म किया। जो रुट और युजवेंद्र चहल ने डांस किया तो वहीं जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट ने गाना गाकर सभी का मनोरंजन किया।

जो रुट के स्टेप्स देख हर कोई हैरान

राजस्थान रॉयल्स की इस पार्टी में हर किसी का ध्यान इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जो रुट ने खींचा। जिन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। इसमें जो रुट युजवेंद्र चहल की ही तरफ शानदार डांस कर रहे हैं और उनकी स्टेप्स देखकर हर कोई हैरान है। इसमें वे उल्टा घुमकर कमर हिलाते हैं और मजेदार डांस करते हैं। इसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

वापसी करने उतरेगी राजस्थान की टीम

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आईपीएल 2023 में दो मैच खेले हैं और इसमें उसे एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 50 रनों से हराया था वहीं दूसरे मैच में उसे पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now