Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IPL 2023 SRH Vs RR Yuzvendra Chahal 300 Wickets In T20

नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रविवार को टी20 क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने एक विकेट चटकाते हुए टी-20 करियर में 300 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वे 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। अब तक कोई भी गेंदबाज टी-20 में 300 विकेट तक नहीं पहुंच पाया है। चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, आदिल राशिद और कप्तान भुवनेश्वर कुमार के विकेट लिए।

चहल के नाम 303 विकेट दर्ज, दुनिया के 15वें गेंदबाज बने 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब उनके पास 265 मैचों में 23.60 की औसत और 7.58 की इकॉनमी रेट से 303 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 6/25 हैं। इनमें से 121 विकेट भारत के लिए 72 T20I मैचों में दर्ज हैं। उन्होंने 27.13 के औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट से ये विकेट लिए हैं। छोटे प्रारूप में भारत के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 6/42 है।

IPL में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 132 मैचों में 21.41 की औसत और 21.41 की इकॉनमी रेट से 170 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/40 हैं। उन्होंने लीग में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उनके बाकी विकेट भारतीय घरेलू क्रिकेट में आए हैं।

ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड विंडीज के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है। उन्होंने 615 विकेट चटकाए हैं। चहल ऑस्ट्रेलियाई बॉलर एंड्रयू टाय को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 15 वें गेंदबाज बन गए। चहल की शानदार गेंदबाजी के आगे SRH 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और 72 रन के बड़े अंतर से ये मुकाबला हार गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now