साइड स्क्रोल मेनू

Gold Rate Today: 6 फरवरी को सोने के दामों में तेज गिरावट, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताज़ा भाव

Gold Rate Today 2026: सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, चेक करें आज लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी है। दोनों देशों ने संभावित परमाणु समझौते को लेकर बातचीत शुरू करने की घोषणा की है। इस क्रम में अमेरिका और ईरान के बीच पहली बैठक आज यानी शुक्रवार को हो रही है।
तनाव घटने से वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की मांग मजबूत हुई है, जिसका असर सोने और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों की मांग पर पड़ा है।

भारत में आज सोने की कीमत (Gold Price Today in India)
आज भारतीय बाजार में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोना ₹15,235 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिन के मुकाबले ₹207 सस्ता है।
22 कैरेट सोना ₹13,965 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, इसमें ₹190 की गिरावट आई है।
18 कैरेट सोना (999 गोल्ड) ₹11,426 प्रति ग्राम पर मिल रहा है, जो कल से ₹156 कम है।

इसे भी पढ़ें:  Shark Tank India Season 3 : हिमाचल के छोटे से गांव में बैठकर ₹7 करोड़ सालाना कमा रहा 23 वर्षीय अंकुश, शार्क टैंक इंडिया में मिली दो करोड़ की डील

24 कैरेट सोने का ताज़ा भाव
24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,235 प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,52,350 में बिक रहा है, जो पिछले दिन की तुलना में ₹2,070 सस्ता है।

22 कैरेट सोने का आज का रेट
22 कैरेट सोना आज ₹13,965 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। इसके अलावा, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,650 रही, जिसमें ₹1,900 की गिरावट देखी गई।

MCX पर सोने के भाव (MCX Gold Rates)
MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स गोल्ड में हल्की तेजी देखने को मिली। 5 फरवरी की रात 11 बजे, 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,52,071 प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसे भी पढ़ें:  Gold Price Today: कहां मिल रहा सबसे सस्ता 22 कैरेट गोल्ड? खरीदने से पहले लिस्ट में चेक करें कीमत

अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत
अमेरिका और ईरान शुक्रवार को ओमान में एक बार फिर परमाणु वार्ता शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले जून में इजराइल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध और उसके बाद ईरान में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के चलते यह बातचीत बाधित हो गई थी। इन घटनाओं के बाद तेहरान ने कड़ा रुख अपनाया था।

प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now