Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SBI Life Share Dividend 2026: हर शेयर पर मिलेगा ₹2.70 का डिविडेंड, मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ दिया बड़ा टार्गेट

SBI Life Dividend: एसबीआई लाइफ ने ₹2.70 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग देते हुए ₹2,570 का बड़ा टार्गेट दिया है। जानें डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।
SBI Life Share Dividend 2026: हर शेयर पर मिलेगा ₹2.70 का डिविडेंड, मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ दिया बड़ा टार्गेट

SBI Life Share Dividend 2026:  एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने निवेशकों को खुश करने वाला बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस साल के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। हर शेयर पर 2.70 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। एनएसई पर शेयर करीब 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,103.40 रुपये तक पहुंच गया।

मिंट हिंदी की एक खबर के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 25 फरवरी को बैठक करके यह फैसला लिया। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर मिलेगा। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 तय की गई है। जिस तारीख तक आपके डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे, आपको ही यह लाभ मिलेगा। उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक डिविडेंड के हकदार नहीं होंगे। पात्र निवेशकों को 27 मार्च 2026 या उससे पहले पैसे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  11 Upcoming IPO: आगामी 11 आईपीओ की सूची, शेयरहोल्डर कैटेगरी में बढ़ जाएगा अलॉटमेंट में का चांस

एसबीआई लाइफ का स्टॉक निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। पिछले पांच साल में यह मल्टीबैगर साबित हुआ। इस दौरान निवेशकों की पूंजी 140 प्रतिशत तक बढ़ गई। पिछले एक साल में शेयर ने 40 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया। छह महीने में 14.5 प्रतिशत और एक महीने में 2 प्रतिशत की बढ़त हुई। इस साल अब तक का रिटर्न लगभग 2 प्रतिशत है। हाल ही में शेयर 2,132.90 रुपये के 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। सबसे निचला स्तर 1,379.85 रुपये रहा।

कंपनी की कमाई और बिजनेस भी मजबूत दिख रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 5 प्रतिशत बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रीमियम इनकम 22 प्रतिशत उछलकर 30,245 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के पास मैनेजमेंट के तहत एसेट्स अब 5.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  SENSEX और NIFTY में जोरदार उछाल, LIC और Paytm के शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल

खबर के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई लाइफ पर अपनी रिपोर्ट में Buy रेटिंग दी है। कंपनी ने 2,570 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह लंबे समय के लिए अच्छा बड़ा कंपनी का स्टॉक है। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट पिछले साल से 24 प्रतिशत बढ़ा। न्यू बिजनेस वैल्यू में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

मैनेजमेंट का अनुमान है कि आने वाले सालों में यह ग्रोथ 13-14 प्रतिशत की रफ्तार से चलती रहेगी। यह रफ्तार वित्त वर्ष 2027 तक बनी रह सकती है। जीएसटी के प्रभाव को प्रोडक्ट मिक्स और खर्च कम करके काफी हद तक कवर किया जाएगा। इससे कुल असर सिर्फ 30-40 बेसिस पॉइंट्स का रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  Stock Market Today: शेयर बाजार में हर दिन कमाई का मौका, आज इन 5 स्टॉक्स में रहेगा एक्शन

डिस्क्लेमर: : यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर बात करें।

Aaj Ki Khabren invest in stocks India Investment Tips NSE BSE update sensex nifty today Stock Market India Stock Market News stock market tips Stock Market Today

Join WhatsApp

Join Now