Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Share Market News: इन 8 कंपनियों के मार्केट कैपिटल में देखने को मिला बड़ा उछाल

Share Market News: इन 8 कंपनियों के मार्केट कैपिटल में देखने को मिला बड़ा उछाल

Share Market News: भारतीय इक्विटी बाजार के लिए बीता हुआ हफ्ता काफी अच्छा देखने को मिला है, और मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए मार्केट की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 2,05,185.08 करोड रुपये का दमदार इजाफा देखने को मिला है। भारतीय शेयर बाजार में इतनी तेजी की वजह वैश्विक और घरेलू स्तर पर मजबूत संकेत होना था। इसमें अमेरिकी शटडाउन का समाप्त होना और भारत में थोक और घरेलू महंगाई का घटना शामिल है।

इन सभी कंपनियों की मार्केट कैप बड़ी
निफ्टी 1.64 प्रतिशत या 417.75 अंक बढ़कर 25,910.05 और सेंसेक्स 1.62 प्रतिशत या 1,346.50 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद होता हुआ दिखा है। जिन कंपनियों की मार्केट कैप में इजाफा देखा गया है उनमें भारती एयरटेल, एसबीआई, टीसीएस, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े संस्थानों का नाम जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस और LIC के मार्केट कैप में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें:  Pharma Stocks Crash: ट्रंप का ब्रांडेड दवाओं पर 100% टैक्स का एलान, टैरिफ बम से 4% तक टूटे फार्मा स्टॉक

कितना देखने को मिला इजाफा?

  • भारती एयरटेल की मार्केट कैपिटल 55,652.54 करोड़ रूपये से बढ़कर 11,96,700.84 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
  • रिलायंस इंडस्ट्री की मार्केट कैपिटल 54,941.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,55,379.61 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
  • इंफोसिस की मार्केट कैपिटल 10,448.32 करोड़ रूपये से बढ़कर 6,24,198.80 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है।
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैपिटल 40,757.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,23,416.17 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मार्केट कैपिटल 10,522.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,92,923.79 करोड़ रूपये तक पहुंच चुके है।
  • एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल 9,149.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,20,524.34 करोड़ रूपये तक पहुंच चुके है।
  • आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैपिटल 20,834.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,80,374.43 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैपिटल 2,878.25 करोड़ रूपये से बढ़कर 5,70,187.06 करोड़ रूपये तक पहुंच चुकी है।
इसे भी पढ़ें:  Gold Rate Today: आज 28 अगस्त को महंगा हुआ सोना, जानिए बड़े शहरों में क्या है कीमतें..!

किन-किन के मार्केट कैपिटल में गिरावट देखने को मिली

  • बजाज फाइनेंस के मार्केट कैपिटल 30,147.94 करोड़ रुपये से कम होकर 6,33,573.38 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके है।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम कें मार्केट कैपिटल 9,266.12 करोड़ रूपये से कम होकर 5,75,100.42 करोड़ रूपये तक पहुंच चुके है।

कैसा देखने को मिलेगा अगला हफ्ता

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता का भी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। दूसरी तिमाही में नतीजे सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत के बाद निर्धारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी, जानें आज का ताजा भाव

कुल मिलाकर देखा जाए तो पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हमें देखने को मिला, जहां पर हमें सेंसेक्स और निफ्टी में डेढ़ फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली। वही देश की दिग्गज कंपनियों की वैल्यूएशन में भी एक बहुत बड़ी उड़ान देखने को मिली। अगर हम आंकड़ों को लेकर बात करें तो संपूर्ण देश की 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 2,05,185.08 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को हमें मिला है। सबसे ज्यादा भारती एयरटेल और फिर दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्री फायदे में देखने को मिली है। दोनों की वैल्यूएशन में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हमें देखने को मिला और यह बहुत बड़ी बात है।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now