Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Silver Price Alert: MCX पर चांदी में 6% का महा-उछाल, क्या ₹3 लाख की ओर बढ़ रहे हैं भाव? जानें निवेशकों के लिए रणनीति

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी! MCX पर चांदी के भाव 6% तक उछलकर ₹2.75 लाख के करीब पहुंच गए हैं। जानें क्या है इस तेजी की मुख्य वजह और क्या अब चांदी खरीदने का सही समय है?
Published on: 23 February 2026
Silver Price Alert: MCX पर चांदी में 6% का महा-उछाल, क्या ₹3 लाख की ओर बढ़ रहे हैं भाव? जानें निवेशकों के लिए रणनीति

Silver Price Alert: सोमवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में लगभग 6 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगी। यह तेजी वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण हुई है।

MCX पर चांदी का वायदा सोमवार को 2,67,673 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुला। यह पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव से करीब 5.82% ज्यादा है। वहीं, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने 999 शुद्ध चांदी का भाव 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया, जो पिछले बंद से 2.26% ऊपर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी चमकी। कॉमैक्स पर स्पॉट सिल्वर का भाव 86.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जहां 5.65% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई।

क्यों बढ़ रही हैं चांदी कीमतें?
बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और रूस-यूक्रेन से जुड़ी खबरों ने दुनिया भर में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे में निवेशक चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की तरफ भाग रहे हैं। साथ ही अमेरिकी डॉलर की ताकत भी कीमती धातुओं पर असर डाल रही है।

पहले अमेरिका में जनवरी के कमजोर महंगाई आंकड़ों से उम्मीद जगी थी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें जल्दी घटाएगा। लेकिन मजबूत रोजगार डेटा और स्थिर आर्थिक स्थिति ने इस उम्मीद को कमजोर कर दिया। नतीजतन डॉलर मजबूत हुआ और चांदी- सोने में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

आगे क्या होगा? निवेशक इन बातों पर नजर रखें
अब सबकी निगाहें फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर टिकी हैं। इनसे ब्याज दरों की भविष्य की दिशा साफ हो सकती है। दरों का फैसला ही चांदी की अगली चाल तय करेगा।

ऑगमोंट बुलियन की 20 फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी की कीमतें अभी 70 से 90 डॉलर प्रति औंस (यानी 2,25,000 से 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम) के बीच रह सकती है। अगर भाव 70 डॉलर से नीचे आए तो गिरावट 64 डॉलर (लगभग 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम) तक जा सकती है।

रिपोर्ट में निवेशकों को सलाह दी गई है कि बाजार में गिरावट आने पर खरीदारी करें और तेजी में मुनाफा बुक कर लें। फिलहाल चांदी की तेजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन इसका भविष्य ब्याज दरों, डॉलर की गति और वैश्विक घटनाओं पर ही टिका रहेगा। हालांकि निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें और जोखिम को ध्यान में रखें।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todaySilver Price TodayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now