
Kullu Rath Yatra
Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आगाज, दिव्य स्वर लहरियों से गुंजायमान हो उठी घाटी
International Kullu Dussehra 2026: ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता की मौजूदगी में शुरू हुए इस सात दिवसीय देव महाकुंभ में सैकड़ों देवी-देवता और श्रद्धालु शामिल हुए हैं।








