Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills
 

Shimla HP news

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले राज्य सचिवालय के कर्मचारी से मंडी में पूछताछ

May 11, 2022

शिमला| हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले....

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दोपहर इकाई सचिव कमलेश ठाकुर की अगुवाई में अधिष्ठाता अध्ययन का घेराव किया गया | इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विवि प्रशासन द्वारा अपने लाड़लों को पीएचडी में प्रवेश दिलवाने हेतु जिस प्रकार की धांधली की जा रही है उस को विद्यार्थी परिषद कतई सहन नहीं करेगी | इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि एमबीए आरडी पीएचडी एंट्रेंस का रिजल्ट 12 मार्च 2022 को आया और इसकी मेरिट लिस्ट 24 मार्च 2022 को आई थी लेकिन आज लगभग 42 दिन बीत जाने के बाद भी उनका फीस भरने का पोर्टल आज दिन तक नहीं खोला गया | लेकिन पिछले कल प्रशासन द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी की गई जिसमें जिन विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट में स्थान मिला था उन छात्रों को पिछले कल जारी की गई मेरिट लिस्ट में से बाहर निकाल दिया गया और उसमें अपने चहेतों को प्रवेश दे दिया | कमलेश ने कहा कि जो पहली लिस्ट प्रशासन द्वारा निकाली गई थी वो बिल्कुल दुरुस्त थी | उस लिस्ट में जो टॉपर छात्र थे वो SC केटेगरी से संबंध रखते थे, उनको विवि प्रशासन द्वारा जनरल ओपन केटेगरी में सीट में प्रवेश दिया गया था | अन्य SC केटेगरी के छात्र जिन्होंने यह एंट्रेंस क्वालीफाई किया था उन्हें SC केटेगरी में आरक्षित सीटों में प्रवेश दिया गया था | लेकिन पिछले कल प्रशासन द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में SC वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के लिए क्वालीफाई छात्रों को उस लिस्ट से बाहर निकाला जाता है और SC केटेगरी से ही सम्बंधित जनरल ओपन में टॉपर छात्रों को उस SC केटेगरी में आरक्षित सीटों में प्रवेश दिया जाता है और जनरल ओपन में अपने चहेतों को धोखाधड़ी से प्रवेश दे दिया जाता है | कमलेश ने विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएचडी फीस पोर्टल इतने दिन न खोलने के पीछे का एकमात्र कारण अपने चहेतों को पीएचडी में प्रवेश करवाने का था | कमलेश ने विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले महीने भी विवि प्रशासन को इस धांधली फीस पोर्टल खोलने में की जा रही लेट लतिफी कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है. उन्होंने कहा कि इसमें हो रही देरी का एकमात्र कारण जो हाल फिलहाल में नज़र आ रहा है वो केवल मात्र एक विशेष छात्र संगठन के कार्यकर्त्ता को पीएचडी में एडमिशन करवाने का नज़र आ रहा है. विवि प्रशासन द्वारा अपने चहेतों का पीएचडी में एडमिशन करवाने के लिए आम छात्रों को तंग किया जा रहा है. कमलेश ने कहा कि आम छात्रों के साथ जो अन्याय विवि प्रशासन कर रहा है उसको विद्यार्थी परिषद बिलकुल भी सहन नहीं करेगी | उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले 3 दिनों में यह फीस पोर्टल नहीं खोला गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए केवल विवि प्रशासन जिम्मेवार रहेगा |

एमबीए आरडी पीएचडी एडमिशन में अनुसूचित जाति से सम्बंधित छात्रों के साथ हो रहा भेदभाव : एबीवीपी

May 7, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दोपहर इकाई....

शिमला के शोघी में 2 किलो 82 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार

शिमला के शोघी में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार

May 7, 2022

शिमला| शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 824 ग्राम अफीम....

एन्टी टेररिस्ट फ्रंट ने शिमला में फूंका खालिस्तान का झंडा

एन्टी टेररिस्ट फ्रंट ने शिमला में फूंका खालिस्तान का झंडा

April 29, 2022

शिमला| एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने आज शिमला में डीसी कार्यालय के बाहर....

शिमला : आगजनी से कृष्णानगर में दो ढारे जलकर राख

शिमला : आगजनी से कृष्णानगर में दो ढारे जलकर राख

April 29, 2022

शिमला| राजधानी शिमला के कृष्णानगर में शुक्रवार सुबह अचानक आग भड़कने से....

विजिलेंस को प्रारंभिक जांच में हाथ लगे कई अहम सबूत,मुख्य आरोपी तत्कालीन सचिव की 2018 में हो चुकी है मौत। ब्यूरो ने तत्कालीन सचिव की पत्नी,सभा के सहायक सचिव व दो पूर्व ऑडिटर समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हिमफेड पेट्रोल पंप घोटाले में एसपी शिमला की अध्यक्षता में गठित की एसआईटी

April 25, 2022

शिमला| शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में जगेड़ी के हिमफेड पेट्रोल पंप....

शिमला के जंगलों में आग का तांडव, करोड़ों की वन संपदा और सैकड़ों वन्य जीव जलकर राख

शिमला के जंगलों में आग का तांडव, करोड़ों की वन संपदा और सैकड़ों वन्य जीव जलकर राख

April 24, 2022

शिमला| हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते तारा देवी के....

हिमाचल : 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट,ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ़

सीएम जयराम की नसीहत, संयमित भाषा का प्रयोग करें केजरीवाल

April 23, 2022

प्रजासत्ता| दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल....

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

April 23, 2022

शिमला| मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर से राज्य....

शिमला: सड़क किनारों दुकानें लगाने वालों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस ले सरकार

शिमला: सड़क किनारों दुकानें लगाने वालों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस ले सरकार

April 22, 2022

शिमला| भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले इंजन घर बोर्ड....

Previous Next