Prajasatta Side Scroll Menu

सीएम जयराम की नसीहत, संयमित भाषा का प्रयोग करें केजरीवाल

हिमाचल : 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त, बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट,ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ़

प्रजासत्ता|
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी जनसभा में भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम पर निशाना साधा वहीँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेता और को संयमित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कांगड़ा रैली में कहा कि हिमाचल सरकार की नीयत ठीक नहीं है। यहां जयराम सरकार ने रोजगार नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनकी सरकार की कार्यप्रणाली की नकल करते हैं।

मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को संयमित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत देते हुए कहा कि हिमाचल के अपने संस्कार हैं और अपना एक विशिष्ट कल्चर है। यहां के लोग गहराई से सुनते हैं और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया नहीं देते। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल को कोई बड़ी सलाह नहीं देंगे। लेकिन जिस तरह की भाषा का प्रयोग उन्होंने हिमाचल सरकार के खिलाफ किया है उसका जवाब आने वाले समय में दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अपनी रैली में हिमाचल सरकार के खिलाफ शब्दावली का प्रयोग किया है वह उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य पर पूर्व मत्री सुखराम का तंज, पूरे प्रदेश में 28 फरवरी को देखा था घड़ियाली आंसू बहाने वाला
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now