Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला : आगजनी से कृष्णानगर में दो ढारे जलकर राख

शिमला : आगजनी से कृष्णानगर में दो ढारे जलकर राख

शिमला|
राजधानी शिमला के कृष्णानगर में शुक्रवार सुबह अचानक आग भड़कने से दो ढारे(कच्चा मकान) जलकर राख हो गए। इसके अलावा ढारे में रखे दो एलपीजी सिलिंडर भी फट गए। आग से करीब 70 से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुछ नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णानगर की रविदास कॉलोनी में मौजूद चंदन व रज्जाक के ढारों में आग लग गई। इसके बाद ढारों में मौजूद एलपीजी सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। इससे सिलिंडर में फट गए और जोरदार धमाके की आवाज से आसपास रह रहे लोगों में दहशत मच गई।

इसे भी पढ़ें:  हाटकोटी में नहाते वक्त डूबे आर्यन के शव नदी से बरामद, पटसारी के अन्य युवक पब्बर नदी की लहरों में समाया

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश की अगुवाई में शहर के तीनों फायर स्टेशनों से करीब 25 जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुबह करीब 11:45 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि ढारों को आग से नहीं बचाया जा सका।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now