Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Chintpurni Maa Miracle: 28 साल बाद जब ‘मां’ की चौखट पर टूटा मौन, मां चिंतपूर्णी मंदिर के अद्भुत चमत्कार में विज्ञान हुआ नतमस्तक

Chintpurni Maa Miracle: 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, मां चिंतपूर्णी मंदिर के अद्भुत चमत्कार में विज्ञान हुआ नतमस्तक

Chintpurni Maa Miracle: देवभूमि हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर से मंगलवार को एक ऐसी अलौकिक घटना सामने आई है, जिसने आस्था और श्रद्धा को एक बार फिर खरा साबित कर दिया है। यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि मां भगवती के साक्षात चमत्कार की गूंज है, जिसने हर किसी को भाव-विभोर कर दिया है।

ये बड़ा चमत्कार हुआ पंजाब के होशियारपुर से दर्शन के लिए आए भक्त सूरज के साथ। 28 साल… ये वो लम्बा समय था जब सूरज की दुनिया खामोश थी। वह जन्म से ही न सुन सकते थे और न बोल सकते थे।

परिवार के लिए यह नियति थी, पर उनका विश्वास नहीं डिगा। जब यह परिवार सूरज को लेकर मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेकने पहुंचा, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि उनके जीवन का सबसे बड़ा वरदान यहीं प्रतीक्षा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: उद्योगपति डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 1.01 करोड़ रुपये का दिया दान

मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर जब सूरज आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से किसी ने उन्हें पुकारा। 28 साल से बहरे सूरज ने पहली बार ये आवाज सुनी।

तत्काल मंदिर के पुजारी ने उन्हें माता का चरणामृत और आशीर्वाद स्वरूप चुन्नी प्रदान की। यह पल ही दिव्य शक्ति के संचार का माध्यम बना। बताया जा रहा है कि चरणामृत ग्रहण करने के कुछ ही क्षणों में सूरज के कानों में एक अद्भुत झुनझुनी महसूस हुई। और फिर जो हुआ, उसने सभी को अचंभित कर दिया। सदियों से मौन सूरज का कंठ खुला और वह बोल उठे।

इस अलौकिक घटना को देखकर मंदिर में मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें श्रद्धा और आनंद के आंसुओं से भर गईं। पूरा परिसर ‘जय मां चिंतपूर्णी’ के उद्घोषों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में चरस तस्करी करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल सजा...लगाया 1 लाख जुर्माना

सूरज का परिवार इस कृपा को मां की असीम शक्ति और चमत्कारिक आशीर्वाद मान रहा है। उन्होंने कहा, “आज हमारी 28 साल की तपस्या सफल हुई। यह सिर्फ मां का चमत्कार है।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल