Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Child abuse case Himachal: एक अमरूद की इतनी बड़ी सजा? ऊना में मासूम बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर पीटा, मर्चेंट नेवी कैप्टन ने बचाई जान

Justice For Minor: ऊना जिला में एक पूर्व सैनिक ने अमरूद तोड़ने पर प्रवासी बच्ची को बेरहमी से सीढ़ियों से बांधकर प्रताड़ित किया। मौके से गुजर रहे मर्चेंट नेवी कैप्टन रोहित ने मसीहा बनकर बच्ची को छुड़ाया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Published on: 6 April 2026
Child abuse case Himachal: एक अमरूद की इतनी बड़ी सजा? ऊना में मासूम बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर पीटा, मर्चेंट नेवी कैप्टन ने बचाई जान

Child abuse case Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला गांव में एक पूर्व सैनिक की संवेदनहीनता ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है, जहां महज एक अमरूद तोड़ने की मामूली बात पर एक प्रवासी मासूम बच्ची को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।

आरोपी ने इस छोटी सी बात पर आपा खोते हुए बच्ची को घर की सीढ़ियों से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना के दौरान मर्चेंट नेवी के कैप्टन रोहित जसवाल एक मसीहा बनकर उभरे, जो उस वक्त वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जब बच्ची को सीढ़ियों से बंधा और लाचार हालत में देखा, तो वे तुरंत उसे बचाने के लिए आगे बढ़े।

हालांकि आरोपी अपनी जिद पर अड़ा रहा और बच्ची को छोड़ने को तैयार नहीं था, लेकिन रोहित जसवाल ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। इसी बीच आसपास मौजूद कुछ युवकों ने इस शर्मनाक करतूत का वीडियो बना लिया, जिसने बाद में पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी।

कैप्टन जसवाल ने केवल बच्ची को छुड़ाया ही नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को भी इसकी सूचना दी। जैसे ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, तो जो पूर्व सैनिक कुछ देर पहले तक बच्ची पर रौब झाड़ रहा था, उसके तेवर अचानक नरम पड़ गए और वह माफी मांगने लगा।

उधर, जिला प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है और डीसी जतिन लाल के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित बच्ची का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाया गया है और पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Crime News HindiHimachal PoliceHimachal PradeshUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now