Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस ने दस गारंटीयों का झूठा मायाजाल रच कर हिमाचल की जनता को किया भ्रमित

कांग्रेस ने दस गारंटीयों का झूठा मायाजाल रच कर हिमाचल की जनता किया भ्रमित

ऊना|
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटीयां हवा हवाई साबित हो रही है। कांग्रेस ने दस गारंटीयों का ऐसा झूठा मायाजाल रचा कि हिमाचल की जनता भ्रमित हो गई और आज सिवाए पछताने के उनके पास कोई चारा नही है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को गारंटी दी थी की जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, वैसे ही हिमाचल की सभी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।
आज कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आए 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं, पर हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाएं इंतजार में है कि सरकार द्वारा किए गए वादे कब पूरे होंगे।
हिमाचल के हर गांव गांव में पंचायत पंचायत में एक ही पुकार है, कि कांग्रेस का चुनावी वायदा कब पूरा होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने हिमाचली वेशभूषा में घूम घूम कर प्रचार किया था, कि हिमाचल की हर महिला को 1500 प्रति माह मिलेंगे आज महिलाएं पूछ रही है कि वह 1500 कहां है।

ठाकुर ने कहा कि पिछले 8 महीने में प्रदेश सरकार गारंटियों के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे घड़ रही है जिन मुद्दों का गारंटियों के साथ कोई मेल नहीं है। चुनाव के दौरान 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की गारंटी दी गई। नौकरी देना तो दूर की बात, सैंकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी देने वाला संस्थान बंद कर दिया और युवाओं को प्रदेश सचिवालय के बाहर आंसू बहाने के लिए छोड़ दिया गया। भाजपा ने कहा कि हिमाचल की जनता एक-एक गारंटी का हिसाब लेगी।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now