Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gagret Dog News: खुद की मौत तय थी, लेकिन बच्चों को बचा गई मां! तड़पती बेजुबान ने खुद अपना पेट फाड़कर दी 6 पिल्लों को जिंदगी

Viral Animal News: ऊना के गगरेट की संघनेई पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुई एक बेसहारा कुतिया ने अंतिम सांस लेने से पहले अपने छह पिल्लों को जन्म दिया।
By PNT
Published on: 26 July 2026
Gagret Dog News: खुद की मौत तय थी, लेकिन बच्चों को बचा गई मां! तड़पती बेजुबान ने खुद अपना पेट फाड़कर दी 6 पिल्लों को जिंदगी

Gagret Dog News: ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत संघनेई में मां की ममता और त्याग का एक अत्यंत दर्दनाक दृश्य देखने को मिला। जानवरों में भी मां का प्रेम कितना गहरा और अनमोल होता है, इस बात का प्रमाण देर रात घटी एक घटना से मिला। रात के अंधेरे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद एक गर्भवती बेसहारा कुतिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और दर्द से तड़पने लगी।

हादसे में बुरी तरह घायल होने के बावजूद कुतिया ने अपने भीतर पल रहे बच्चों की जान बचाने की कोशिश की। अत्यधिक दर्द से तड़पती हुई इस बेसहारा कुतिया ने अपने ही दांतों से अपना पेट फाड़ दिया और छह पिल्लों को जन्म दिया। अपनी अंतिम सांसें गिनते हुए भी उस बेजुबान जीव ने अपने नवजात पिल्लों को दुनिया में सुरक्षित ला खड़ा किया। हालांकि, बच्चों को जन्म देने के बाद कुतिया ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय संस्था शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के प्रतिनिधि तुरंत हरकत में आए। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर, सदस्य आकाश कुमार और शम्मी सिंह बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक कुतिया की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद संघनेई निवासी विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह नवजात पिल्लों को आश्रय दिया। विनोद कुमार इन पिल्लों को अपने घर ले गए हैं और उनका ध्यान रखते हुए उन्हें दूध पिला रहे हैं।

इस दिल दहला देने वाली घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिक सुनील चौधरी, कर्ण राणा, रीटा रानी, सुनैना देवी और तनीषा ने दुख व्यक्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे इस बेजुबान मां के समर्पण और ममता को देखकर पूरी तरह स्तब्ध रह गए। एक मां किस तरह अपनी जान दांव पर लगाकर अपने बच्चों की रक्षा करती है, यह दृश्य इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बना।

घटना के बाद शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सड़कों पर गाड़ियां धीमी और सावधानी से चलाएं, ताकि किसी भी जीव को अपनी जान न गंवानी पड़े और कोई बच्चा अपनी मां से दूर न हो।

वहीं, बीते 12 वर्षों से बेसहारा पशुओं की निस्वार्थ सेवा में लगे क्लब सदस्य शम्मी सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने कई हादसे देखे हैं, लेकिन मां की ममता का ऐसा दर्दनाक और अद्भुत दृश्य उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखा है।

Gagret NewsHimachal NewsStray Animal SafetyUna HimachalViral Animal News

Join WhatsApp

Join Now