Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: ऊना में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, अवैध शराब के नेटवर्क की जानकारी जुटाने पहुंचे कारिंदे को मारी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gagret Firing Case: ऊना जिला के गगरेट के जोह बह क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार की टोह लेने गए कारिंदे पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको को पुलिस ने बंदूक समेत हिरासत में लिया है।
Una News: ऊना में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, अवैध शराब के नेटवर्क की जानकारी जुटाने पहुंचे कारिंदे को मारी गोली

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंतर्गत आते उपमंडल गगरेट के जोह बह क्षेत्र में शनिवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां के डंगोह खुर्द गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल पैदा हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी हिंसक घटना कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी जानकारियों को जुटाने और उसकी टोह लेने के प्रयास के दौरान घटित हुई। इस गोलीबारी में एक शराब कारोबारी के कारिंदे को सीधे गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक, दौलतपुर चौक के एक स्थापित शराब कारोबारी के कुछ कारिंदे एक निजी वाहन में सवार होकर जोह बह क्षेत्र की तरफ निकले थे। इन कारिंदों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध शराब के काले कारोबार के संबंध में गुप्त सूचनाएं और टोह हासिल करना था। इसी छानबीन और आवाजाही के दौरान, डंगोह खुर्द गांव में उनका सामना स्थानीय निवासी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद का रूप ले ली।

दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई सामान्य पूछताछ और बहसबाजी कुछ ही पलों में इतनी उग्र हो गई कि दोनों के बीच गहरा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के चरम पर पहुंचने के बाद आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और सीधे कारिंदे पर फायर झोंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  Una Crime News: ऊना में सनसनीखेज गोलीकांड, जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या..!

बंदूक से निकली गोली सीधे पीड़ित कारिंदे  देहरा (फतेहपुर) निवासी धर्मेंद्र सिंह की टांग में जा लगी। जिसके तुरंत बाद वह लहूलुहान होकर गंभीर स्थिति में जमीन पर गिर पड़ा। दिन के उजाले में हुई इस अचानक गोलीबारी की गूंज सुनते ही आसपास के पूरे ग्रामीण इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के ठीक बाद मुख्य आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

फायरिंग की इस घटना के तुरंत बाद, घायल कारिंदे के साथ आए अन्य साथियों ने बिना समय गंवाए उसे संभाला और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर चौक पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात मुख्य मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप नरूला ने पीड़ित की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  एक परमिट पर तीसरी बार मजदूरों को बिहार ले जा रही बस को RTO ने पकड़ा

डॉ. संदीप नरूला के अनुसार, प्राथमिक चिकित्सा और उपचार के दौरान यह साफ तौर पर पाया गया कि बंदूक की गोली पीड़ित की जांघ को पूरी तरह से आर-पार कर गई थी। घायल युवक की अत्यधिक गंभीर और नाजुक स्थिति को देखते हुए, उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज)के लिए रेफर कर दिया गया।

इस हिंसक वारदात की सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस थाना की टीम तुरंत सक्रिय हुई और बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको को कानूनन हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई आरोपी की लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गगरेट अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने इस पूरी घटना के संदर्भ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी अनिल पटियाल के अनुसार, पुलिस प्रशासन अब पूरी गहराई से इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते यह गंभीर विवाद उत्पन्न हुआ और वह कौन से कारण थे जिनकी वजह से आरोपी को फायरिंग करने की नौबत आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में चल रही गहन जांच के आधार पर ही आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Una : पंजाब के युवकों ने डयूटी पर तैनात पुलिस जवान पर चढ़ाई बाइक, पुलिस कर्मी हुआ घायल , सर्विस कैमरा भी टूटा

गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिंदर सिंह कोको, उसके बेटे जिम्मी और साथी प्रदीप के रूप में हुई है। रविवार को आरोपियों को ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घटना की मुख्य वजह अवैध शराब का कारोबार और पंजाब से आए बाऊंसरों की धमकी बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहिंदर कथित तौर पर अवैध शराब का धंधा करता है। कुछ दिन पहले पंजाब से आए एक शराब कारोबारी के बाऊंसरों ने उसे धमकाया था और धंधा बंद करने को कहा था। इसी बात को लेकर मोहिंदर रंजिश पाले हुए था। शनिवार को शराब कारोबारी के करिंदे परमिंदर और धर्मेंद्र कार से जोह से डंगोह की तरफ जा रहे थे। रास्ते में मोहिंदर और उसके दोनों साथी पहले से गाड़ी लगाकर खड़े थे। जब करिंदों ने उन्हें देखकर कार रोकी तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। तैश में आकर मोहिंदर ने अपनी लाइसैंसी बंदूक से गोली चला दी, जो देहरा (फतेहपुर) निवासी धर्मेंद्र सिंह की टांग में जा लगी।

Gagret Firing CaseGagret PoliceHimachal Crime NewsIllegal Liquor TradeTanda Medical College

Join WhatsApp

Join Now