Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accident: ऊना में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बस, चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान

Una Road Accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में ब्रेक फेल होने के बाद एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी; चालक ने साहस दिखाते हुए बस को खाई में गिरने से बचाया, घायल अस्पताल में भर्ती।
HRTC Bus Accident: ऊना में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बस, चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान

Una HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घेबट बेहड़ के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक यहा बस धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही थी।

चश्मदीदों के मुताबिक, यात्रा के दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। हादसे के वक्त बस की रफ्तार और ढलान को देखते हुए बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हालांकि, चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए जानबूझकर पास की पहाड़ी से टकराकर रोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: नशा तस्कर ने नाका तोड़कर डीएसपी की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन घायल

पहाड़ी से टकराने से पहले अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और जान बचाने की होड़ में कुछ यात्री चलती बस से नीचे कूदने लगे।

इस दुर्घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और निजी वाहनों व एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Una Accident: हिमाचल में नाले के तेज बहाव में बही कार, परिवार ने ऐसे बचाई जान

गंभीर रूप से घायल यात्रियों की पहचान 33 वर्षीय अश्विनी (देहरा), 44 वर्षीय राकेश कुमार (लगबल्याना) और विनोद (बगली, कांगड़ा) के रूप में हुई है, जिन्हें सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया है। अन्य मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही अंब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को नहीं मिली एंट्री, रोके जाने पर किया हंगामा
Breaking News Hindi himachal road accident Himachal Tourism HRTC Bus Accident Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now