Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरोली क्षेत्र में चलते वाहनों पर हमला कर रहा तेंदुआ,लोगों में दहशत

Published on: 28 September 2020
वन विभाग की टीम ने बिछाया जाल

प्रजासत्ता|
हरोली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। बता दें कि तेंदुआ चलते वाहनों पर हमला बोल रहा है। मिली जानकारी मुताबिक रविवार शाम को भी बाइक सवार लोगों पर हमला कर दिया, इससे 16 वर्षीय किशोरी वैशाली पुत्री सुरजीत कुमार निवासी टक्का घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी मुताबिक वैशाली अपने भाई और भाभी के साथ बाइक पर दुलैहड़ से पालकवाह की ओर आ रही थी। रास्ते में तेंदुए ने अचानक इन पर हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुआ बाइक सवारों पर झपटा था, जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गई थी। इस क्षेत्र में तेंदुए ने तीन बकरियों को भी शिकार बनाया है। तेंदुए के हमले से लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now