Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Una News: 60 साल की बुजुर्ग महिला अचानक हुई लापता, बेटे ने पंजाब के शादीशुदा शख्स पर लगाया ऐसा आरोप कि उड़ गए पुलिस के होश!

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शादीशुदा बच्चों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
una News शिमला से 2 नाबालिग लड़कियां हुईं लापता, परिजनों को अपहरण होने का अंदेशा

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते उपमंडल अंब के एक गांव से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के घर से अचानक गायब होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना के संबंध में लापता महिला के बेटे ने स्थानीय थाना अंब में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापता महिला के बेटे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक चौंकाने वाली आशंका व्यक्त की है। पीड़ित बेटे का आरोप है कि पंजाब का रहने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति उसकी 60 वर्षीय मां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, लापता महिला का एक 40 वर्षीय बेटा और एक बेटी है। खास बात यह है कि महिला के दोनों बच्चे पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं और दोनों की शादी भी हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पंजाब के उक्त आरोपी व्यक्ति का इस गांव में काफी समय से लगातार आना-जाना था। ग्रामीणों और पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इसी आवाजाही के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। पुलिस को अंदेशा है कि इसी कथित प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने एक साथ घर से भागने की पूरी योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया।

शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अंब पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब में नामजद आरोपी व्यक्ति के घर पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी अपने घर पर मौजूद नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी व्यक्ति भी ठीक उसी रात से अपने घर से गायब है, जिस रात हिमाचल से बुजुर्ग महिला लापता हुई थी। इतना ही नहीं, यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी अपने घर से कीमती आभूषण भी समेट कर ले गया है।

इस पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि महिला के इस कथित प्रेम प्रसंग की भनक उसकी एक सहेली को पहले से थी। मामले की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस ने बुधवार को उक्त सहेली को पूछताछ के लिए बुलाया और उससे विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस सहेली से मिले सुरागों के आधार पर दोनों की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सोमवार रात को अचानक घर से गायब हुई थी। मंगलवार सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली, तो उसके पति और बेटे ने अपने स्तर पर उसकी हर संभावित जगह तलाश की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में ढूंढने के बाद भी जब महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने थक-हारकर कानून का सहारा लिया और थाना अंब में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पंजाब पुलिस के सहयोग से दोनों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Amb PoliceCrime InvestigationHimachal Crime NewsMissing Woman CasePunjab Himachal Connection

Join WhatsApp

Join Now