Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: ट्यूशन से लौट रही छात्रा को सौ मीटर तक घसीटकर ले गया तेंदुआ

Shimla News: स्कूटी पर घर जा रहे पुलिस जवान व उसकी बहन पर तेंदुए ने किया हमला

ऊना
ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत गांव अमलैहड़ में ट्यूशन से घर लौट रही 11वीं कक्षा की छात्रा अदिति जसवाल पर तेंदुए ने दिन-दहाड़े हमला कर दिया। अमलैहड़ पंचायत घर के समीप छात्रा अपने घर की तरफ जा रही थी तो सड़क किनारे खेतों में छुपकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे 100 मीटर दूर तक खींचकर ले गया।

घटना के दौरान आगे सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली आ जाने से तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। यदि ट्रैक्टर ट्राली न आती तो कोई अप्रिय घटना हो जाती। इस हमले से अदिति को हल्की खरोचें आई हैं। उधर तेंदुए के हमले की खबर सुनकर पूरा गांव एकत्रित हो गया। गांव में बढ़ते तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने इसे पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पंचायत प्रधान देवराज का कहना है कि उन्होंने इस बारे में वन विभाग को भी सूचित किया था। वहीँ वन विभाग के बीओ किशोरी लाल का कहना है कि गांव में जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। बता दें कि पिछले एक महीने में तेंदुए का यह तीसरा हमला है। पहले पालतू कुत्तों को शिकार बना चुका है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now