Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना : औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित स्टील प्लांट में धमाका, 9 घायल

Published on: 8 September 2021
ऊना : औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित स्टील प्लांट में धमाका, 9 घायल http://prajasatta.in/una/ऊना-औद्योगिक-क्षेत्र-टाह/

ऊना|
ऊना जिले में औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग में भट्टी में तकनीकी खराबी आने के चलते ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है| हादसे में भट्टी के आसपास काम कर रहे करीब 9 कामगार घायल हुए| जानकारी अनुसार टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित एक स्टील प्लांट में बुधवार सुबह स्क्रैप भट्टी में धमाका होने से उद्योग में कार्यरत करीब 9 कामगार घायल हो गए, जिनमें से पांच को नाजुक हालत के चलते पंजाब के लुधियाना स्थित डीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक हादसे में गंभीर घायल कामगारों में से एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है| आंशिक रूप से घायल हुए अन्य कामगारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई| बताया जा रहा है कि कामगारों ने भट्टी के अंदर स्क्रैप डाला जिसके बाद यह घटना पेश आई| घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ हरोली मनोज कौंडल दलबल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया|हालांकि, जिला पुलिस के आला अधिकारियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के चलते कोई भी बड़ा अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now