Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Una News: ऊना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, 10 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Una cCrime News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Una News: ऊना में शर्मसार हुई इंसानियत, कन्या पूजन के बहाने 3 साल की मासूम से दरिंदगी,

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक बेहद गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 10 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। महिला पुलिस थाना ऊना ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए शिकायत मिलने के तुरंत बाद त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना तब उजागर हुई जब पीड़िता की मां कुछ समय बाद घर वापस लौटी। बताया जा रहा है कि, पीड़िता की मां पिछले कुछ समय से घर से बाहर कहीं रह रही थी। कुछ दिनों पहले जब वह वापस अपने घर लौटी, तो 10 वर्षीय मासूम बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई इस भयावह हैवानियत की पूरी जानकारी अपनी मां को दी। बेटी की दर्दभरी आपबीती सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घटना की जानकारी मिलते ही मां ने बिना कोई देरी किए सबसे पहले इसकी शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। मामले की संवेदनशीलता, गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए इस केस को तुरंत महिला पुलिस थाना ऊना ट्रांसफर कर दिया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित बच्ची को तुरंत आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस हर एक पहलू को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से इस मामले की जांच कर रही है। आगामी कानूनी कार्रवाई को मेडिकल रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ऊना, सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस इस केस की जांच अत्यंत गंभीरता से कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी मजबूती से काम कर रही है। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है, जो रिश्तों की पवित्रता पर भी गहरे सवाल खड़े करती है।

Crime Against ChildrenCrime NewsHimachal NewsHimachal PradeshUna Police

Join WhatsApp

Join Now