Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: अंब में दूध के कैंटर ने बुजुर्ग को कुचला

Una News: अंब में दूध के कैंटर ने बुजुर्ग को कुचला

ऊना | 16 सितम्बर
Una News: ऊना के उपमंडल अंब के भैरा में एक कैंटर चालक ने शुक्रवार शाम को एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डेराबस्सी निवासी रामदास (72) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया का जा रहा है कि व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैंटर का चालक नादौन निवासी विक्रम समराला से दूध की सप्लाई लेने के लिए जा रहा था। उसी दौरान उसके रामदास को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने कैंटर को ऊना की तरफ भगाकर ले गया। इसके बाद युवती ने पुलिस की मदद से उसे झलेड़ा में काबू कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  CM जयराम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजयुमो और युकां कार्यकर्ता, सत्ती की धमकी, कहा-जमीन में गाड़ दूंगा

चालक की पहचान विक्रम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने झलेड़ा में पहुंचकर उसने अपनी कार कैंटर के आगे लगा दी जिसके चलते चालक विक्रम को मजबूरन अपना कैंटर रोकना पड़ा। इसी दौरान वहां पर लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया। इतनी देर में ट्रैफिक पुलिस के संजीव कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने विक्रम को हिरासत में ले लिया। वहीं चालक विक्रम ने सफाई देते हुए कहा कि वह इसलिए अपने कैंटर को भगाकर ले गया था ताकि वह उसे थाने में ले जाकर खड़ा कर सके।

अर्की में कार में सवार व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद

इसे भी पढ़ें:  Shri Chintpurni Mata Gold Crown: माता चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाबी श्रद्धालु ने चुपचाप चढ़ाया 25 तोले सोने का शानदार मुकुट-टिका

हमीरपुर: महिला का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो बनाते रहे पड़ोसी

Today una newsUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news Todayuna news UpdateUna samachar

Join WhatsApp

Join Now