Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने जमकर पिटा

नाबालिग से दुष्कर्म, Shimla

ऊना |
जिला में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने ही नाबालिग छात्रा की इज्ज़त पर हाथ डाल दिया। परिजनों व ग्रामीणों को इस बात की भनक लगते ही आरोपी प्रिंसिपल की खूब पिटाई की। प्रिंसिपल पर अपने ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप हैं। पीड़ित छात्रा सातवीं कक्षा की बताई जा रही है। मामला अभी पुलिस के पास नही पहुंचा है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी प्रिंसिपल ने अभिभावकों व पंचायत के समक्ष माफी मांगकर अपनी जान बचाई है। मिली जानकारी मुताबिक जिला के एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल कई दिनों से सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था। पहले तो इस मासूम बच्ची प्रिंसिपल की इन हरकतों को अनदेखा करती रही।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लेकिन जब प्रिंसिपल ने छेड़खानी की सभी हदें पार कर दी तो नाबालिग छात्रा ने प्रिंसिपल की हरकतों के बारे में घरवालों को बताया। जिस पर छात्रा के अभिभावकों व स्थानीय ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर डाली। बड़ी मिन्नतें और हाथ-पांव जोड़कर प्रिंसिपल ने माफी मांगी। फिर अभिभावक इस मामले को ग्राम पंचायत के समक्ष ले गए, जहां भी प्रिंसिपल ने माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now