Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर में आधी रात को खनन माफिया पर पुलिस की दबिश से मचा हडकंप, 18 वाहन जब्त, 16 गिरफ्तार

हमीरपुर में आधी रात को खनन माफिया पर पुलिस की दबिश से मचा हडकंप, 18 वाहन जब्त, 16 गिरफ्तार

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला में पुलिस ने खनन माफिया पर भी शिकंजा कसते हुए 16 चालकों को गिरफ्तार किया है, साथ ही ट्रकों को सीज किया है। जानकारी के अनुसार, जिले के सुजानपुर में व्यास नदी के बीच खनन कर रहे माफिया पर सुजानपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार आधी रात को दबिश दी है। पुलिस टीम ने खनन करते हुए 5 जेसीबी और 13 टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान 16 चालकों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानकारी अनुसार एसपी डॉ.आकृति शर्मा और एसएचओ सतपाल शर्मा सहित टीम ने आधी रात को दो बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को पता चला है कि व्यास नदी में खनन कर कांगड़ा के क्रशरों में ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने नदी को क्रास करके खनन माफिया शिकंसा कसा। इस दौरान कई जेसीबी चालक और मालिक कांगड़ा की सीमा क्रास करके भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  राजीव राणा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव

पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ रात को कार्रवाई कर सरकारी खनिज चोरी करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खनन करने जेसीबी चालकों सहित टिप्पर 16 चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है तथा अब खनन माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।

Aaj Ki Khabren Hamirpur district news Hamirpur Himachal update Hamirpur HP news hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now