Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: कोटी में दो युवतियों के शव बरामद मामले में जांच के लिए एसआइटी गठित

परवाणु: कोटी के समीप गठरी में लिपटे मिले दो महिलाओं शव

सोलन|
जिला सोलन के परवाणू कोटी क्षेत्र में दो युवतियों के शव बरामद होने के बाद सोलन के एसपी ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए त्‍वरित जांच के लिए एसआइटी का गठन किया। परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा एसआइटी के मुखिया होंगे। इसमें इसके अलावा कई जांच अधिकारी और साइबर विशेषज्ञ को भी शामिल किया गया। फारेंसिक विशेषज्ञों की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
दोनों शव का शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

हालांकि अभी तक युवतियों की पहचान नही हो सकी है। एसआइटी को आशंका है कि दोनों युवतियां किसी उद्योग या संस्थान में काम करती थी। इन दोनों ने एक जैसी ड्रेस पहनी थी। एसआइटी औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में भी जांच पड़ताल कर रही है। वहीँ हिमाचल पुलिस ने दोनों शवों की पहचान करने के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों पुलिस को शवों के फोटो भेजे गए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात शव बरामद होने से पहले 12 से 15 घंटों के भीतर की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीँ मामले को लेकर सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एसआइटी फारेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जल्द ही पहचान कर लेगी। इसमें पड़ोसी राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने इसे ब्लाइंड मर्डर केस करार दिया है। उन्होंने इस केस को जल्द सुलझाने का दावा किया है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now