Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal School Bus Accident: स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों सहित 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Himachal School Bus Accident: स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों सहित 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Himachal School Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर उपमंडल के लाहट-शिवनगर रोड पर लाहट पंचायत ऑफिस के पास AVM पाहड़ा स्कूल की बस अचानक पलट गई। बस में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें 6 बच्चे, 2 टीचर, ड्राइवर और कंडक्टर शामिल थे।

हादसे में बच्चों को चोटें लगीं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कंडक्टर को सबसे ज्यादा चोट आई है। बस पलटते ही अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग फौरन मदद को दौड़े और सभी को बाहर निकालकर निजी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया गया।

स्कूल मैनेजर अंकुश ने बताया कि सड़क पर कंक्रीट का काम चल रहा है, जिससे जगह उबड़-खाबड़ हो गई है। कंक्रीट सड़क से करीब 8 इंच ऊंचाई हो गई थी। इसके अलावा बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और बस पलट गई।

राहत की बात यह है कि कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावक डरे हुए हैं, लेकिन बच्चे सुरक्षित हैं।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now