Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली से नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

Published on: 1 January 2021
accedent

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नए साल पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले तीन पर्यटकों की एक दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर झिड़ी वाला के पास एक कार खाई में गिर गई। कार सवार पांच लोग नए साल का जश्न मनाकर मनाली से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि चालक समेत दो लोग जख्मी हैं। मरने वाले तीनों लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now