Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैंकिंग सैक्टर का सबसे बड़ा घोटाला, 28 बैंकों को लगाया 22 हजार करोड रुपये का चूना, 8 गिरफ्तार

Published on: 13 February 2022
देश भर में 100 जगहों पर सीबीआई के छापे

बैंकिंग जगत में भारत के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। घोटाला ऐसा कि एक नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा बैंकों को अरबों रुपये का चूना लगाया गया है। ABG ग्रुप (ABG Shipyard) ने 28 बैंकों के साथ धोखाधड़ी कर 22842 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभी इस मामले और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रक्ररण में अभी दूसरी एजेंसियां भी शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सीबीआई के अनुसार ये धोखाधड़ी किसी एक बैंक के साथ नहीं, बल्कि बैंकों के समूह के साथ की गई है। ठगों कुल 28 बैंकों को शिकार बनाया है। इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत प्राइवेट बैंक आईसीआसीआई भी शामिल हैं। इतना ही नहीं एलआईसी को भी चूना लगाया गया है।

बता देंक कि 28 बैंकों और एलआईसी को चूना लगाने वाली दो कंपनियां हैं। एक ही ग्रुप की, जिसका नाम है ABG शिपयार्ड और ABG इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड। CBI के अनुसार गुजरात के सूरत की ये कंपनी पानी के जहाजों के निर्माण और उनकी मरम्मत समेत उससे जुडे़ दूसरे काम भी करती है।

FIR में ABG ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आरके अग्रवाल के अलावा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, दूसरे डायरेक्टर और कई सरकारी अधिकारी के नाम भी दर्ज हैं। इन लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को हड़पने जैसे गंभीर धाराओं (अपराधिक षडयंत्र धोखाधड़ी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानिए धोखाधड़ी कंपनी पर क्या लगे आरोप

  • ABG ने बैंकों के समूह से लोन और कई तरह की क्रेडिट सुविधाएं ली।
  • बैंकों से मिले पैसों को सहयोगी कंपनियों के जरिए विदेशों में भी भेजा गया।
  • बैंकों से लोन के पैसे से विदेशों में जायदाद और शेयर खरीदे गए।
  • नियमों को ताक पर रखकर पैसों को एक कंपनी से दूसरी कंपनियों में भेजा गया।

खबर माध्यम:- न्यूज़ 24

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now