साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन: एनएच-5 पर मनसार में लैंडस्लाइड, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सोलन: एनएच-5 पर मनसार में लैंडस्लाइड, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
कालका शिमला नेशनल हाइवे-5 पर फोरलेन का काम सोलन से आगे की तरफ चला हुआ है जिसके चलते कई जगह भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार सोलन के मनसार में फोरलेन के कार्य के चलते सोमवार सुबह भूस्खलन हुआ। लैंडस्लाइड होने से वाहनों को सड़क के दोनों तरफ रोक दिया गया। सुबह करीब 9:30 बजे लैंडस्लाइड शुरू हुआ। मौके पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते यातायात को रुकवाया।

सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की चपेट में मनसार के रहने वाला एक व्यक्ति पवन इसकी चपेट में आ गया और उसको काफी चोटें आईं हैं। वह सुबह के समय काम पर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पवन को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। गनीमत यह रही कि इस लैंडस्लाइड में कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी एक फोरलेन कंपनी में काम कर रहे व्यक्ति की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन के इन क्षेत्रों में 8 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

Join WhatsApp

Join Now