Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 20 करोड़ का चढ़ावा

बाबा बालक नाथ मंदिर

हमीरपुर|
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ में भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ाया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में दिसंबर तक बाबा बालकनाथ के दरबार में 10 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया गया था, लेकिन वर्ष 2021 में इसका आंकड़ा 20 करोड़ पहुंच गया है। इसके अलावा वर्ष 2022 में चढ़ावे का आंकड़ा 2021 से ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने 10 करोड़ 83 लाख 29 हजार 763 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया है। वहीँ वर्ष 2021 में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर बाबा के दर पहुंचकर जहां हाजिरी लगाई, वहीं 20 करोड़ से अधिक का दान किया। इस वर्ष चढ़ावे का कुल आंकड़ा 20 करोड़ पांच लाख 22 हजार 57 रुपए रहा। इसके अलावा वर्ष 2022 में चढ़ावे का आंकड़ा 2021 से ज्यादा होने की उम्मीद है।

बता दें कि कोविड का दौर होने के चलते इस साल चढ़ावे में कमी दर्ज हुई, लेकिन फिर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पहुंचे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now