Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: आल्टो कार बाइक में जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया, हुई मौत

Accedent In Kangra

प्रजासत्ता|
Kangra News कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे के बाद बहुत ही मार्मिक तस्वीरें सामने आई हैं| यहां एक सड़क हादसे में 32 साल के युवक की मौत हो गई|मिली जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा के बैजनाथ के मझेरना गांव का 32 साल का गुलशन कुमार दूसरे गांव सुंगल से परिजनों के साथ घर वापस आ रहे थे|

उसी वक़्त पढियारखर के समीप बैजनाथ की ओर से आ रही आल्टो कार ने गुलशन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया और फिर घिसटते हुये अपनी रफ़्तार के साथ आ रहे एक ट्रक के अगले पहियों से जा टकराया|

इसे भी पढ़ें:  Dharamshala College Controversy: प्राध्यापक संघ ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, आरोपी प्रोफेसर की साख बचाने की कोशिश, निष्पक्ष जांच पर जोर

ट्रक चालक कुछ समझ पाता और पहियों को जाम करता तब तक ट्रक के अगले पहिये गुलशन के ऊपर चढ़ चुके थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| बाइक सवार एक अन्य युवक बाल बाल बच गया|

ट्रक चालक मौके से फ़रार था| हालांकि, बाद में उसने सरेंडर कर दिया|घटना की जानकारी मिलते ही पंचरूखी थाना पुलिस टीम ने थाना प्रभारी राजमल की अगुवाई में मौके का मुआयना किया| घटनास्थल पर पुलिस ने बुरी तरह से कुचले जा चुके गुलशन कुमार के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: एक माह में 92 अवैध मत्स्य आखेट के मामले पकड़े, 83,100 रुपये जुर्माना वसूला

फ़िलहाल, पुलिस ने घटनास्थल के तमाम सबूतों और साक्ष्यों को जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को भी काबू में कर लिया है| बता दें कि हादसे के बाद भीड़ ऑल्टो कार चालक को पीटती रही,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जब मौके की स्थिति पर काबू पाया तो उसके बाद ऑल्टो कार चालक भीड़ के हाथों से बचाकर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now