Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच किया वॉकआउट

बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच किया वाकआउट

शिमला|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पिटारा बताया और कहा कि जनता ने इसे नकारा है।

बजट सत्र के पहले दिन, जब राज्यपाल राजिंदर विश्वनाथ अर्लेखर अपना संबोधन पेश कर रहे थे, एलओपी मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल को यह आरोप लगाते हुए बाधित किया कि वह सरकार द्वारा प्रदान की गई सामग्री को पढ़ रहे हैं जो झूठ का एक पिटारा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वॉकआउट के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह केवल झूठ का दस्तावेज है बाकी कुछ नहीं है, इसलिए वॉकआउट किया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण में केंद्र का धन्यवाद किया गया है और जबकि किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं की गई है। केवल झूठ का पुलिंदा है। चोर दरवाजे से लोगों को भर्ती की जारी है, नियम कायदे से भर्ती नहीं हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस संबंध में कोई बात नहीं की गई है। कर्मचारियों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल के संबोधन में खुलेआम झूठ का मसौदा तैयार कर अपने प्रदर्शन को छिपाने की कोशिश कर रही है। राज्य में माफिया का शासन फल-फूल रहा है और हालिया अवैध पटाखा फैक्ट्री त्रासदी और मंडी में जहरीली शर्ब से मौतें इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now