Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: हिमाचल में सेब बिक्री पर झूठी खबर का खंडन, सीएम सुक्खू ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान..!

Shimla News: हिमाचल में सेब बिक्री पर झूठी खबर का खंडन, सीएम सुक्खू ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान..!

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम से सोशल मीडिया और कुछ वेब पोर्टलों पर चल रही एक खबर को पूरी तरह से झूठा और भ्रामक करार दिया गया है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है

जिसमे बताया गया है कि ‘Theog 09 News’ और अन्य कुछ वेब पोर्टलों पर दावा किया गया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि “हिमाचल में बागवान सीधे बगीचे से सेब नहीं बेच सकते, और ऐसा करने पर जुर्माना लगेगा।” इस खबर को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: "अब प्राइवेट नहीं, नंबर-1 बनेंगे सरकारी स्कूल!" बिशप कॉटन स्कूल में बोले CM सुक्खू

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनता से अपील की है कि वे फर्जी खबरों से सावधान रहें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें। इस तरह की भ्रामक खबरें बागवानों और आम जनता में भ्रम पैदा करने का प्रयास हैं। कार्यालय ने यह भी कहा कि सरकार बागवानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Rahul Gandhi in Shimla: बजट से ठीक पहले राहुल गांधी की शिमला में सरप्राइज एंट्री, सियासी गलियारों में हलचल तेज!

इसमें जनता से अनुरोध है कि ऐसी फर्जी खबरों को साझा करने से बचें और किसी भी जानकारी की सत्यता जांचने के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी है।

CM Sukhwinder Singh SukhuHimachalShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now