Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नशा तस्करों पर Solan Police की बड़ी कार्रवाई, 2.37 करोड़ की अवैध संपत्तियां जब्त..!

नशा तस्करों पर Solan Police की बड़ी कार्रवाई, 2.37 करोड़ की अवैध संपत्तियां जब्त..!

Solan Police News: सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए, नशा तस्करी के दो बड़े मामलों में 10 आरोपियों और उनके सहयोगियों की 2.37 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की है।

पुलिस द्वारा जब्त की गई इन संपत्तियों में आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां, कैश डिपॉजिट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट्स और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। बता दें कि पुलिस की फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन टीम ने नशे के कारोबार से अर्जित इन संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई की।

पहला मामला: चरस तस्करी के किंगपिन की 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त 

पहले मामले में 27 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना कंडाघाट के गौड़ा क्षेत्र में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (SIU) ने तीन आरोपियों प्रकाश ठाकुर (55 वर्ष), चौपाल, शिमला, राजेश पांडे (41 वर्ष) ठियोग, शिमला, और रविन्द्र (56 वर्ष) राजगढ़, सिरमौर के कब्जे से 1.310 किलोग्राम चरस बरामद की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रकाश ठाकुर के घर पर भी छापेमारी की जहाँ पर अतिरिक्त 520 ग्राम चरस मिली, जिससे कुल बरामदगी 1.830 किलोग्राम हो गई।

जांच में खुलासा हुआ कि प्रकाश ठाकुर इस तस्करी का मास्टरमाइंड है, जो न केवल अपने घर पर चरस का उत्पादन करता था, बल्कि शिमला, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों में पेडलर्स को इसकी आपूर्ति भी करता था।

पुलिस की फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन में पाया गया कि पिछले छह वर्षों में ठाकुर ने अपनी पत्नी, पुत्र और रिश्तेदारों के नाम पर 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जिसमें आलीशान मकान, लग्जरी वाहन, कमर्शियल वाहन और जेसीबी मशीन शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों को सोलन पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दूसरा मामला: चिट्टा तस्करी में दो गिरफ्तार, 28 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

दूसरा मामले में 17 मार्च 2025 को थाना धर्मपुर पुलिस ने गौरव और चेतन नामक दो आरोपियों को 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों लंबे समय से स्थानीय तस्करों और उपयोगकर्ताओं को चिट्टा की आपूर्ति कर रहे थे। इनके पास कमाई का कोई वैध स्रोत नहीं था, और फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन में 28 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

Solan Police की नशा तस्करों पर 2024 से जारी है कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि सोलन पुलिस ने 2024 से नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक 8 मामलों में 28 आरोपियों और उनके सहयोगियों की करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

इनमें एक मामले में 37 किलोग्राम हाई क्वालिटी चरस, जबकि छह मामले चिट्टा तस्करी से संबंधित थे। इन तस्करों की संपत्तियों में आलीशान होटल, प्लॉट्स, लग्जरी गाड़ियां और बैंक डिपॉजिट्स शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश बाहरी राज्यों पंजाब और हरियाणा में स्थित हैं।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। पुलिस का लक्ष्य न केवल तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ना है।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “नशा तस्करी के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति कायम है। इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी। हमारा लक्ष्य न केवल तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ना भी है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now