Prajasatta Side Scroll Menu

ब्रेकिंग! राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी पेंशन को किया बहाल

ब्रेकिंग! राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी पेंशन को किया बहाल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते प्रदेश में 1 अप्रेल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लेने का ऐलान भी किया। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 1000 करोड़ का राजकोष पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएम ने वंचित कर्मचारियों को 7 वें वेतनामान देने की घोषणा भी की है। सीएम गहलोत ने इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

कर्मचारी नेताओं ने किया स्वागत
कर्मचारी नेता राकेश कुमार मीणा, सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा और सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष मेघराल पंवार एवं सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद ने सीएम गहलोत के निर्णय के स्वागत किया है। इन सभी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सीएम ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा करके कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  बटला हाउस एनकाउंटर केस: कोर्ट ने आरिज को दोषी ठहराया,15 मार्च को होगा सजा का ऐलान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now