Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रूस-युक्रेन में लड़ाई से बहुत दुखी हूं : दलाई लामा

बोद्ध धर्मगुरु दलाई लामा

धर्मशाला|
रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर बोद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने बड़ा बयान दिया है। दलाई लामा ने सोमवार को कहा कि उन्हें यूक्रेन में लड़ाई से गहरा दु:ख हुआ है। हमारी दुनिया एक-दूसरे पर इतनी ज्यादा निर्भर हो गई है कि दो देशों के बीच हिंसक संघर्ष अनिवार्य रूप से बाकी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं।


नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने एक बयान में कहा, “युद्ध पुराने हो गए है। अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है। हमें अन्य लोगों को भाई-बहन मानकर मानवता की एकता की भावना विकसित करने की जरूरत है। इस तरह हम ज्यादा शांतिपूर्ण दुनिया का निर्माण करेंगे।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उनका मानना है कि बातचीत के माध्यम से समस्याओं और असहमति का सबसे अच्छा समाधान किया जाता है। वास्तविक शांति आपसी समझ और एक-दूसरे की भलाई के लिए सम्मान के जरिए आती है। “हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। 20वीं सदी युद्ध और रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए।” उन्होंने प्रार्थना की है कि यूक्रेन में जल्दी शांति बहाल हो।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now