Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में भी कांग्रेस और भाजपा पर झाड़ू चलना तय :- सतैंद्र जैन

Updated By Tek Raj
Published on: 12 मार्च 2022
हिमाचल में भी कांग्रेस और भाजपा पर झाड़ू चलन तय :- सतैंद्र जैन

शिमला|
पंजाब में प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल में भी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इसी के चलते शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खलीणी से सीटीओ तक पद-यात्रा निकाली । इसमें प्रदेशभर से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहें। आप कार्यकर्ता पंजाब की जीत से बेहद उत्साहित नज़र आये। इस पदयात्रा से यह भी सन्देश दिया गया कि कहा कि आप पार्टी नगर निगम शिमला के चुनाव सभी वार्डों में लड़ेगी और जीतकर दिखाएंगी।

विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतैंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता करके कहा कि पंजाब के बाद हिमाचल का नंबर है। यहां पर भी कांग्रेस और भाजपा पर झाड़ू चलन तय है। उन्होंने कहा कि कृषि हिमाचल रीड की हड्डी है। इस क्षेत्र को मजबूती देने के लिए आप जमीनी स्तर पर काम करेगी।

सतैंद्र चैन ने कहा कि अभी उनकी पार्टी छोटी है। पहले उनका फोकस दिल्ली पर था। इसके बाद पंजाब और अब हिमाचल को फतह करने पर ध्यान है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी हिमाचल में पढ़े-लिखे लोगों को अपना उम्मीदवार बनाएगी और कांग्रेस व भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में है, जो जल्द आप का दामन थाम लेंगे।

सतेंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में आप की टक्कर कांग्रेस से नहीं, बल्कि भाजपा से है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में आप की सरकार बनने के बाद प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक निशुल्क प्रदान की जाएगी। दिल्ली की तरह हिमाचल में भी मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, ताकि सरकारी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना है। राज्य के अस्पतालों में अच्छी चिकित्सीय सेवाएं न मिलने से मरीजों को चंडीगढ़ व दिल्ली जैसे राज्यों का रुख करना पड़ता है।

इस दौरान धर्मशाला विधानसभा में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी और शिमला नगर निगम के पूर्व पार्षद गौरव सूद समेत कई लोगों ने आप का दामन थामा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now