Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जिला चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सीखने गई दो महिलाओं की स्कूटी खड्ड में गिरने से मौत

accedent

चंबा।
जिला चंबा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाऐं आपसी रिश्ते में देवरानी और जेठानी लगती थी। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब 7 बजे चंबा-साहू मार्ग पर दोनों मच्छराली मोड़ के पास एक स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला पानी के तेज बहाव में बह गई।

स्कूटी को खड्ड में गिरता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एसडीएम की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खड्ड में उतरकर महिलाओं की तलाश शुरू की। देर रात एक महिला के मिलने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि, दूसरी लापता महिला की तलाश के लिए देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाए रखा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंगलवार सुबह लापता महिला का शव नदी से मिला है। वहीं खड्ड में गिरने से लापता महिला का शव मंगलवार सुबह बरामद हो गया है। सुबह एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शव खड्ड से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। रिश्ते में देवरानी और जेठानी स्कूटी सीखने के लिए सोमवार शाम को अपने घर से चंबा-साहो मार्ग पर निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी साल खड्ड में जा गिरी। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय रितु पत्नी संजय व 28 वर्षीय प्रीति पत्नी कर्ण निवासी लुढेरा, डाकघर बरौर के रूप में हुई है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now