Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: चंबा में नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, आधे घंटे में दोबारा पकड़ा गया

Published on: 10 January 2026
Chamba News: चंबा में नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, आधे घंटे में दोबारा पकड़ा गया

Chamba News: चंबा जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चिट्टे के मामले में पकड़ा गया एक नाबालिग आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की तेजी से कार्रवाई के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सका और करीब आधे घंटे के भीतर उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार वीरवार रात पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। इनमें से एक नाबालिग था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस टीम नाबालिग आरोपी को पेशी के लिए जुवेनाइल कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस जवानों को चकमा दिया और वहां से भाग गया।

आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और शहर में तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित ने सपड़ी मोहल्ले में नर सिंह मंदिर के पास आरोपी को देख लिया और उसे पकड़ लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत से आरोपी का भागना गंभीर लापरवाही है। इस मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Aaj Ki KhabrenChamba Crime NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now