Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय कर्मचारियों की फिर लगेगी लॉटरी, डीए बाद अब ये दो तोहफे देगी सरकार !

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: इस स्कीम में निवेश के बाद हर महीने अकाउंट में आएगा 20,050 रुपये ब्याज!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों पर मेहरबान है। महंगाई भत्ते (DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ दो-दो तोहफे देने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी 3 फीसदी तक हो सकती है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करके इसे 34 फीसदी कर दिया है। डीए बढ़ने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारी एचआरए (HRA) में भी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि HRA में आखिरी बढ़ोतरी पिछले साल जुलाई में देखी गई थी। तब DA 25 फीसदी का आंकड़ा पार कर गया था। उस वक्त सरकार ने DA को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। अब जब सरकार ने डीए को बढ़ा दिया है तो HRA भी रिवाइज हो सकता है। यदि एचआरए बढ़ाया जाता है, तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now