Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आपके किचन पर पड़ी महंगाई की एक और मार, घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़े

आपके किचन पर पड़ी महंगाई की एक और मार, घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़े

प्रजासत्ता|
आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। आज से खाना बनाना और महंगा हो गया है। पिछले दिनों कमर्शियल एलपीजी के भाव बढ़ाने के बाद अब डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर के भाव में इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में रु 50 की वृद्धि की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत रु.
999.50 हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव 22 मार्च को बढ़ाए गए थे। अप्रैल माह में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई इजाफा नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी को कहा 'अपशब्द'

पिछले हफ्ते ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में रु102.50 पैसे की वृद्धि की गई थी। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव दिल्ली में अब ₹2355.50 हो गया है।

बता दें कि देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की वजह से करीब 3 महीने तक पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भाव में कोई इजाफा नहीं किया गया था। चुनाव खत्म होने के बाद ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के भाव बढ़ाना शुरू कर दिया। 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में रु 50 की वृद्धि की गई थी, इसके बाद दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत रु 949.50 हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, सभा में खूब चले लात-घूंसे

पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में ₹268 की वृद्धि की गई थी। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम रु 949 है। कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹976, मुंबई में ₹905 और चेन्नई में 965 रुपए है। लखनऊ में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये और पटना में 1039.5 रुपए है। इन सभी लोगों को अब LPG rates में 50 रुपए की वृद्धि का भार उठाना पड़ेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now