Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा रद्द होना जय राम सरकार के भ्रष्ट होने प्रत्यक्ष प्रमाण: राजीव राणा

IMG 20220508 WA0007

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जय राम दे इस्तीफा

असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि पुलिस लिखित परीक्षा को रद्द करना सरकार की नाकामी को दर्शाती है उन्होंने बताया कि सरकार की इस तरह की लापरवाही पहले भी कई बार सामने आ चुकी JOI IT , JBT, पुलिस भर्ती 2020 आदि भर्तियों में पहले भी धांधली के आरोप लगे हैं लेकिन सरकार ने समय रहते कोई उचित निर्णय नहीं लिया ।

प्रदेश सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी सरकार है,पुलिस भर्ती में ही 74000 बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है जिसकी सरकार दोषी है और मुख्यमंत्री जय राम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिये उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सारे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है।

राजीव राणा ने कहा साढ़े चार सालों में सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा और कोई दूसरा कार्य प्रदेश में नहीं किया है आज तक ऐसी कोई भर्ती नहीं जो कोर्ट न गई हो,प्रदेश की जय राम सरकार ने प्रदेश मे कानून व्यवस्था कमजोर कर दी है।

देव भूमि को मौजूदा सरकार ने नशेड़ियों, बेरोजगार, भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रख दिया । जबकि प्रदेश सरकार ने खुद यह माना कि लिखित परीक्षा मे धांधली हुई है,राणा ने कहा कि जनता ने सरकार को प्रदेश के विकास के लिए चुना है ना कि भ्रष्टाचार और प्रदेश को बेचने के लिए चुना है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now