Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: मासूम बच्ची के भाई पुलिस से बोला, पिता ने काटा था बहन का गला

हमीरपुर: मासूम बच्ची के भाई पुलिस से बोला, पिता ने काटा था बहन का गला

हमीरपुर|
जिला हमीरपुर के बरोहा गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची का गला काटने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने इस बच्ची के 12 वर्षीय भाई के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उसने पिता पर ही छोटी बहन का गला दराती से काटने की बात कही है। घायल मासूम टांडा मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है। जहाँ अब बच्ची की हालत स्थिर है। वहीँ आरोपित पिता टांडा मेडिकल कालेज से ही फरार हो गया है। अब पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुट गई है।

दरअसल, बुधवार रात हमीरपुर के प्रताप नगर में रहने वाला प्रवासी परिवार 10 मई को किराए का कमरा छोड़कर बरोहा गांव में पहुंचा था। पुलिस को दिए बयान में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के 12 वर्षीय भाई ने कहा है कि 11 मई को उसके पिता ने बहन को बालों से खींच कर दराट से गला काट दिया। वारदात के वक्त परिवार के सभी सदस्य यहां पर मौजूद थे, लेकिन बेटी का गला कटने के बाद उसकी मां वहां से भाग गई। इसके बाद पिता अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ घायल बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur: रक्षाबंधन की रात बहन के घर पर सांप के काटने से भाई की मौत,

यहां पर डॉक्टर ने घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां पर घायल बेटी के पिता ने पुलिस को यह बयान दिया कि उसकी बेटी छत से नीचे गिर गई है और उसके गले में चोट लगी है। पुलिस को बयान देने के बाद आरोपी पिता अपने बेटे के साथ घायल बेटी को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज चला गया और इसी बीच जिला पुलिस हमीरपुर ने एक टीम टांडा के लिए रवाना कर दी। यहां पर शुक्रवार को घायल बहन के बड़े भाई के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि आरोपी पिता यहां से फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार इस वारदात के दौरान ही आरोपी की पत्नी घर से भाग गई थी। वहीं अब दोनों माता-पिता के फरार होने से यह बच्चे अकेले पड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एचडीपी और एचपी शिवा परियोजना से बदलेंगे किसानों-बागवानों की तकदीर

वहीं सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि घायल बच्ची के भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। यह परिवार मूलत गांव व डाकघर वियोली तहसील विसौली थाना बजीरगंज जिला बदायुं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: जूनियर स्केल स्टेनो और स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों के स्किल टेस्ट 23 को
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now