Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुजरात में फिर पकड़ी गई पाकिस्तान से आई करोड़ों की ड्रग्स

गुजरात में फिर पकड़ी गई पाकिस्तान से आई करोड़ों की ड्रग्स

पाकिस्तान से समुन्दर के रस्ते भारत में घुसाई जा रही करोडो की ड्रग्स पकड़ी गई है । BSF ने गुजरात के सर क्रीक इलाके से 250 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स बरामद की है। बरामद 49 पैकेटों में हेरोइन होने की आशंका जताई गई है। पकड़े जाने के डर से पाकिस्तानी स्मगलर्स ने ये मादक पदार्थ समुद्र में फेंक दिया था। बीएसएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 मई 2022, को कोस्ट गार्ड और एटीएस गुजरात पुलिस ने आईएमबीएल के निकट व सरक्रीक और जखाऊ पोर्ट के बीच से एक पाकिस्तानी बोट अल नोमान को जब्त किया था।

दरअसल गुजरात एटीएस को ख़ुफ़िया सूत्रों के हवाले से पता चला था की पाकिस्तान के ड्रग माफिया पाकिस्तान के पिश्कान और ग्वादर बंदरगाह से अलनोमान बोट से भारत के जाखौ में ड्रग्स की एक बड़ी खेप भेजने की फिराक में है जिसके बाद भारतीय कॉस्ट गार्ड ने अलनोमान बोट को कब्जे में लेकर उसका सर्च ऑपरेशन किया लेकिन उस वक्त उन्हें कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration


लिहाजा बोट में मौजूद पकिस्तानिओ को जलसीमा का उल्लघन के जुर्म में गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की गई जिसमे पता चला की पकिस्तानिओ ने ड्रग्स को पुलिस से बचाने के लिए समंदर में फेक दिया था। गिरफ्तार पकिस्तानिओ की पूछताछ से मिली जानकारी के बाद कोस्ट गार्ड और मरीन पुलिस ने समंदर में जांच की तो उन्हें जाखौ के पास सियाड क्रीक से दो ड्रग्स के थैले मिले और जांच करने के बाद करीबन 40 से 45 नॉटिकल माइल के बिच कुल 49 ड्रग्स के थैले मिले जिनमे हीरोइन छुपाया गया था , पूछताछ में पता चला की ये ड्रग्स पाकिस्तानी ड्रग माफिया राशिद और शाहाब के कहने पर भारत में घुसाई जा रही थी

इस बोट में सवार सभी सात पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान पता चला था कि बोट के क्रू ने ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया था। बीएसएफ के आला अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स के लिए जो 49 पैकेट जब्त किए गए हैं उनमें हेरोइन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 250 करोड़ रुपये कीमत बताई गई है। जप्त किये गए पैकेटों की पैकेजिंग पर कैफे गौर्मेट और ब्लू सैफायर 555 लिखा हुआ है। बीएसएफ की इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now