Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर के अभिमन्यु नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट, पुणे में होंगे तैनात

Published on: 9 June 2022
हमीरपुर के अभिमन्यु नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट, पुणे में होंगे तैनात

हमीरपुर|
हमीरपुर के रहने वाले अभिमन्यु शर्मा नेवी में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिमन्यु की तैनाती INS शिवाजी लोनावाला पुणे में हो गई है। अभिमन्यु का कहना है कि जब NDA में लिखित परीक्षा पास की थी तो उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में जियोलॉजी विभाग में एडमिशन ले जिया था। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भी ट्रेनिंग के लिए उनका चयन हुआ था।

गौरतलब है कि अभिमन्यु शर्मा NDA के लिए पहली बार लिखित परीक्षा में वह सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन अपनी उन्होंने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी और खूब मेहनत की। दूसरी बार जब उन्होंने परीक्षा दी तो वह सफल हो गए। अभिमन्यु इंटर जोन फुटबॉल और खो खो खेल चुके हैं। बैडमिंटन में वह गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अब ट्रेनिंग के दौरान फुटबॉल और स्विमिंग भी करते रहे।

अभिमन्यु के पिता मनोज शर्मा का कहना है कि बेटे का NIT में नंबर आ गया था, लेकिन वह वहां नहीं गया। क्योंकि वह सेना में ही जाना चाहता था। उसके सपने को साकार करने के लिए उन्होंने उसका बहुत साथ दिया। यही कारण है कि वह आज अपनी चाहत को पूरा कर रहा है। उनका कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए हजारों परिवार अपने बेटों को बॉर्डर पर भेज रहे हैं। उनका भी अकेला बेटा है, जो भारतीय नेवी में पहली पोस्टिंग पुणे में हुई है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now