Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजा वीरभद्र हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे :-राजीव राणा

राजा वीरभद्र हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे :-राजीव राणा

हमीरपुर|
पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष पर परिधि गृह में सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुये ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की ओर से सिविल अस्पताल में फल वितरित किए गए।

इस दौरान कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस वार्ता में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे। जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मोहेया करवाया वह अस्मरणीय है।

राणा ने यह भी कहा कि हमीरपुर के समस्त विकास में सिर्फ और सिर्फ राजा वीरभद्र सिंह व कांग्रेस पार्टी ने करवाया। वही राजीव राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के द्वारा किये कार्यों को जन जन तक पहुंचायेंगे। वहीं राजीव राणा ने मरीजों का कुशल क्षेम पूछा,यह कार्यक्रम अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पर्यटन विभाग के कैलेंडर पर बिखरी नादौन की राफ्टिंग साइट की चमक

इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व प्रत्याशी रमेश डोगरा, कामगार,कांग्रेस जिला महासचिव अंकुश सैनी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष डॉ दीप चंद, पंचायती राज से राज कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now