साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने पहुंचे गायक सलीम

ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने पहुंचे गायक सलीम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पंजाबी सिंगर सलीम ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने उनसे विधिवत मां ज्वाला की पूजा-अर्चना करवाई।

इस दौरान उनके चाहने वालों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंनें “दर्शन कर लो भक्तों ज्योत ज्वाला जी तो आई है” गाकर मां ज्वाला का गुणगान किया।

सलीम ने बताया कि मां ज्वाला जी के दरबार में वह बहुत समय से आ रहे हैं। मां की भेंटे गाने पर जो उन्हें आशीर्वाद मिला है, मैं सदा मां का शुक्रगुजार हूँ। बस वह यही चाहते हैं कि मां का हाथ उन पर बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  ज्वाली में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में तबाही, मलबे में समाए दर्जन भर मकान

Join WhatsApp

Join Now