Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: निजी बस आपरेटर के घर पर आधी रात को पांच राउंड फायरिंग

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के भोरंज थाना के जाहू चौकी के तहत मुुंडखर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। घर के दीवार पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस रात के समय ही मौके पर पहुंची। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर पर रात करीब 12 बजे 5 राउंड फायरिंग की गई। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार अनुज निवासी मुुंडखर तुलसी के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवार जनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए। लेकिन उन्‍होंने गांव के ही एक व्‍यक्ति पर शक जताया है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: हमीरपुर में नाबालिग के हमले से घायल 40 वर्षीय रंजना ने PGI में तोड़ा दम

मुंडखर निवासी अनुज का कहना है कि मुड़खर तुलसी गांव में वह अपने माता पिता के साथ घर पर थे। अनुज घर पर आकर 9 बजे के करीब ही सो गए थे और जब रात को गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से ऐसी आवाज हो रही है। लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग ही एकत्र हो गए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Sainik School Fire: सुजानपुर सैनिक स्कूल में आग का कहर, ऊपरी मंजिल में कंप्यूटर रूम जलकर तबाह

अनुज ने स्वयं 100 नंबर पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। रात को करीब 12 बजे घर पर 5 राउंड फायरिंग गोलियां चलाई गई हैं इन गोलियों के निशान उनके घर की दीवारों और दरवाजों पर हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो अंधेरे की वजह से उन्हें कोई भी दिखाई नहीं दिया। अनुज ने कहा कि उनकी मां का कहना है कि उन्होंने कोई बड़ी गाड़ी घर से जाते हुए देखी है।

सूचना मिलने के बाद रात को करीब दो बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी भी की गई है। वहीँ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  IT Raid: नादौन में क्रशर मालिकों और रिसॉर्ट संचालक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

भोरंज थाना थाना प्रभारी सुरम सिंह का कहना है कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक युवक गोलियां चलाने वाले जिसे शीघ्र पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now